इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के धौलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मौदहा, हमीरपुर से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए, जबकि चार यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया।



राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी यात्री की जान नहीं गई। पुलिस के अनुसार बस संख्या यूपी-75 सीटी-6005 मौदहा से लगभग 55 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। देर रात बस जैसे ही धौलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर पहुंची, चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पहले डिवाइडर से टकराई। तेज रफ्तार होने के कारण बस पलट गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें