इकदिल थाना क्षेत्र के सराय जलाल गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम इटावा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद कार बाइक से जा टकराई। हादसे में ऑटो और बाइक सवारों समेत कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें पांच गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बुधवार शाम करीब सात बजे नेशनल हाईवे स्थित सराय जलाल के पास इटावा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बाद में कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रशांत साविता (20) निवासी मुरादगंज, अजीतमल औरैया, उमा सिंह (28), अभिषेक कुमार (26), ऑटो चालक शाहिद अली (34) निवासी हाफिज नगर, बकेवर, विशाल चौहान (19) , निवासी कीरतपुर, इकदिल, धर्मेन्द्र (23), पलक (15) निवासी पक्का बाग, इटावा, सावित्री देवी (30) निवासी मनौना, मैनपुरी और रमेश चन्द्र (28) निवासी मनौना मिठ्ठेपुर, करहल, मैनपुरी, शौर्य (3), अभियांश (1 ), रामचंद्र (60) निवासी रामनगर, महेंदीपुर बकेवर, साधना (40) निवासी बिजौली घायल हो गए।

सभी घायलों को दो एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से 50 शैया अस्पताल बकेवर पहुंचाया गया। सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक और इकदिल थानाध्क्ष विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंने। डॉ. रविन्द्र साहू ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने डॉ. पुष्पेंद्र को भी इमरजेंसी ड्यूटी पर बुला लिया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें