फोटो 5: प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद


= 42 ने टिकट कराई निरस्त, जन्माष्टमी व गोगामेड़ी मेले को लेकर ट्रेनों में रही भीड़, दिल्ली की ट्रेनें रहीं फुल

= आम्रपाली, वैशाली, ऊंचाहार, संगम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों ने घंटों करवाया इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में शुक्रवार रात जन्माष्टमी पर्व व गोगामेड़ी मेले को लेकर अमृत भारत एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस छह घंटा देरी इटावा जंक्शन पर पहुंची। लंबी दूरी की कई ट्रेनें लेट होने से 42 लोगों ने अपने टिकट निरस्त करवा दिए।

शुक्रवार रात जन्माष्टमी व गोगामेड़ी मेले को लेकर इटावा जंक्शन पर अधिक भीड़ रही। दिल्ली-आगरा जाने वाली ट्रेनें पैक रहीं। दरभंगा-आनंद बिहार एक्सप्रेस सबसे अधिक छह घंटे देरी से इटवा जंक्शन पर आई। इसके अलावा आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा 48 मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा 32 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, गोमती एक्सप्रेस 46 मिनट, संगम एक्सप्रेस एक घंटा 16 मिनट, पूर्वा एक्सप्रेस 54 मिनट व महानंदा एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। लंबी दूरी की कई ट्रेनों क लेट होने से यात्री परेशान रहे। वहीं, कुछ लोगों ने ट्रेन आने का इंतजार किया। इसकी वजह से महिलाओं, पुरुष व बच्चों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।


ग्वालियर-बरौनी स्पेशल का 29 से होगा संचालन

इटावा। आगामी त्योहारों को लेकर कई जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसमें ग्वालियर-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस समेत दो जोड़ी ट्रेन शामिल हैं। ग्वालियर-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस को 29 सितंबर से चलाया जाएगा। इनका इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर रेल यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे कई जोड़ी ट्रेन चलाएगा। इससे त्योहारी सीजन में बिहार, दिल्ली और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को कंफर्म सीट की सुविधा मिल सकेगी। इसमें ट्रेन संख्या 04137 ग्वालियर से बरौनी स्पेशल ट्रेन को 29 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को चलाया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन 30 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इसमें एसी द्वितीय-एक, एसी तृतीय का एक, स्लीपर के छह, चेयर कार के चार और सामान्य श्रेणी के छह व एसएलआर/डी के दो कोच होंगे। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर शाम चार बजकर 45 मिनट पर आएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04113 प्रयागराज से हुब्बली स्पेशल एक्सप्रेस को तीन अक्तूबर से 12 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार व वापसी में ट्रेन संख्या 04114 हुब्बली से प्रयागराज को छह अक्तूबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलाया जाएगा। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर आएगी। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *