चकरनगर। बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र का आत्महत्या संबंधी वीडियो मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपलोड होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मीडिया सेल से सूचना मिलते ही थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तत्काल युवक की लोकेशन ट्रेस कर उससे संपर्क किया और सकुशल खोज लिया।


तेजपुरा निवासी अजय कुमार ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो अपलोड किया था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत पुलिस बल के साथ युवक तक पहुंचे। पूछताछ में अजय ने बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। करीब दस दिन पहले उसने घर के पीछे जंगल में यह वीडियो बनाया था।

मंगलवार को गलती से वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड हो गया। युवक ने वीडियो अपने मोबाइल से डिलीट कर दिया। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का लिखित माफीनामा देकर आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया उसके ताऊ रामऔतार और चाचा अंशू कुमार को भी मामले की जानकारी देकर युवक का ध्यान रखने की हिदायत दी। इसके बाद अजय को परिजनों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया।



Source link

अभी अभी की खबरें