{“_id”:”6ae629df5a6d00b97b00cc82″,”slug”:”person-wanted-for-16-years-in-an-arms-act-case-arrested-etawah-news-c-216-1-etw1015-152419-2026-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: आर्म्स एक्ट में 16 साल से वांछित वारंटी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:18 PM IST

इटावा। जीआरपी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में करीब 16 साल से वांछित चल रहे वारंटी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट से स्थायी वारंट जारी होने के बाद से वह वांछित चल रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के घसारा गांव निवासी पप्पू उर्फ शिवप्रकाश के खिलाफ वर्ष 2010 में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले में न्यायालय से स्थायी वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी पेश नहीं हो रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे मुखबिर से आरोपी के गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर जीआरपी चौकी फफूंद के उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह ने टीम के साथ दबिश देकर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।(संवाद)

