इटावा। कांग्रेस जिला महासचिव पर बुधवार देर रात भरथना चौराहे के पास कार सवार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पूरी वारदात रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पाल कॉलोनी निवासी कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र पाल ने बताया कि बुधवार रात वह कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे भरथना चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट के सामने कार चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। कार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जितेंद्र पाल का आरोप है कि वह सड़क पर गिरे पड़े थे तभी कार चालक ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल कांग्रेस नेता को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में कार सवार जितेंद्र को चप्पल से पीटता नजर आ रहा है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *