संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Sun, 04 Oct 2026 11:19 PM IST


Fire breaks out in house due to gas cylinder leakage.



सवंतनगर। भीखनपुर में रविवार सुबह गैस सिलिंडर में लीकेज होने से खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया। ग्राम भीखनपुर निवासी सेवाराम के घर में रविवार सुबह खाना बनाया जा रहा था। सेवाराम ने बताया गैस सिलिंडर में लीकेज होने से अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से एक मोबाइल फोन, मिक्सर ग्राइंडर, कपड़े और गृहस्थी जल गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाने में सहयोग किया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लगने की वजह बताई गई है।(संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें