झांसी। पिता को उपचार के लिए बाइक से लेकर जाते समय बेटा सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला मंडी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे की सूचना पर उनके परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


ओरछा के बनगाय निवासी लखन अहिरवार (51) पुत्र देवजू खेती-किसानी करते थे। उनके दो बेटे धर्मेंद्र और अरविंद बाहर नौकरी करते हैं, जबकि छोटा बेटा बृजेंद्र घर पर रहता था। लखन पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। रविवार को बृजेंद्र पिता को दवा दिलाने के लिए बाइक से दतिया के कामद गांव के लिए जा रहा था। बृजेंद्र ही बाइक चला रहा थे, लखन पीछे बैठे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया उनकी बाइक जैसे ही बूढ़ा गांव के आगे भोजला मंडी के पास पहुंची, सामने से तेज गति से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी। इस वजह से दोनों अपनी बाइक को नहीं संभाल सके। टक्कर के बाद लखन और बृजेंद्र सड़क पर जा गिरे। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। लखन और बृजेंद्र के सिर में गहरी चोट आ गई। सिर में चोट आने से लखन लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने लखन को मृत घोषित कर दिया, जबकि बृजेंद्र के पैर में भी तीन जगह फैक्चर मिला। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक बाइक सवार युवक का भी उपचार चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें