मथुरा में मंडी चौराहे पर रविवार रात करीब आठ बजे फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हाईवोल्टेज हंगामा हो गया। भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शर्मा पति के साथ फॉर्च्यूनर में सवार थीं। टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मधु शर्मा के पति ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट और अभद्रता के आरोप लगे। पुलिसकर्मी को धक्का देकर गिराने की बात भी सामने आई है।
मामले में मधु शर्मा का कहना है कि ट्रैक्टर चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी और उनके पति से अभद्रता की। उन्होंने पुलिस पर ट्रैक्टर चालक को मौके से निकालने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति साफ होगी।
