झांसी। मेडिकल कॉलेज में अब 36 करोड़ रुपये से 400 बेड का पुरुष हॉस्टल बनेगा। इसके लिए शासन ने बजट मंजूर करते हुए कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया है। अक्तूबर के अंत तक काम शुरू हो सकता है।

मेडिकल कॉलेज परिसर में 150-150 बेड की क्षमता के सीवी रमन छात्रावास, धनवंतरी छात्रावास, सीनियर बॉयज हॉस्टल और यूजी गर्ल्स छात्रावास हैं। पीजी गर्ल्स के 54, 80 पीजी छात्रावास 80 बेड का हैं। मेडिकल छात्रों की संख्या ज्यादा होने की वजह से कई विद्यार्थियों को हॉस्टल नहीं मिल पाता है। इसके चलते उन्हें किराये पर कमरा लेकर रहना पड़ रहा है। वहीं, 272 बेड के यूजी महिला छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है, जो 26 करोड़ से बनेगा। वहीं, 64 बेड का पीजी छात्रावास का 6.50 करोड़ रुपये से काम शुरू हो गया है।

0- वर्जन

400 बेड के यूजी छात्रावास को शासन ने मंजूर कर दिया है, जो 36 करोड़ रुपये में बनेगा। कार्यदायी संस्था को भी नामित कर दिया गया है। 272 बेड का यूजी छात्रावास व 64 बेड के पीजी छात्रावास बनना शुरू हो गया है।

डॉ. सुधीर कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *