भरथना। कस्बा के मोहल्ला नेविलगंज में स्थित एक निजी विद्यालय में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

शाखा अध्यक्ष देवेंद्र पोरवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं। महिला पुलिसकर्मी भी विभिन्न चुनौतियों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में 10 भारतीय पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

उन्हीं वीर जवानों के बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आरएन दुबे, सचिव ललित पाल, कोषाध्यक्ष मक्खन वर्मा, सुनील दीक्षित, संजय माधवानी, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *