बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में शुक्रवार को कृषि एवं विज्ञान प्रदर्शनी, किसान मेला और किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे सीडीओ संजय कुमार सिंह करेंगे। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नलिनी शुक्ला ने बृहस्पतिवार को मेले के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि मेले में 22 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, उद्यानिकी और फसल प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं का समाधान भी बताएंगे।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. एमपी सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार कृषि विज्ञान आधारित मॉडल भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन ने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का लाभ उठाने की अपील की है। (संवाद)

