इकदिल। बिजली उपकेंद्र मानिकपुर मोहन के अंतर्गत सितूरा चौराहे पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर बुधवार रात से फुंका है। तीन दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से चौराहे के बाजार और गांव के घरों में अंधेरा है। बिजली न आने से पानी का संकट गहरा गया है। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

ग्राम प्रधान हेतराम ने बताया कि बिजली निगम को ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया। ग्रामीण सुरेंद्र बाबू, संतोष बाबू, बृजेश कुमार और हिम्मत सिंह का कहना है कि रात में मच्छरों के कारण सोना मुश्किल हो गया है, वहीं दिन में उमस भरी गर्मी से बच्चे, बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण बेहाल हैं। बिजली न मिलने से घरों में पानी की किल्लत है।

ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ प्रेमचंद ने बताया कि मामला जानकारी में है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर दी गई है और जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें