सैफई। थाने से करीब 100 मीटर दूर सोमवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मुचेहरा गांव निवासी विशेष उर्फ पप्पू कठेरिया (16) पुत्र दिलीप कुमार अपने दोस्त उस्मान (18) पुत्र बाबू खान के साथ सोमवार दोपहर भागीपुर शांति हवन में गए थे। शाम को दोनों बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब सवा चार बजे थाने के पास पिकअप को ओवरटेक करने में पिकअप की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।

हादसे की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भिजवाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। विशेष दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता निजी एंबुलेंस चलाते हैं। उसकी दो बहनें हैं।

वहीं, उस्मान तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता कपड़े की फेरी लगाते हैं। उस्मान भी पिता के साथ कपड़े की फेरी लगाकर परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पिकअप और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और लोगों से मिली जानकारी के आधार पर चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

फोटो 26:: विशेष उर्फ पप्पू कठेरिया। फाइल फोटो

फोटो 26:: विशेष उर्फ पप्पू कठेरिया। फाइल फोटो

फोटो 26:: विशेष उर्फ पप्पू कठेरिया। फाइल फोटो

फोटो 26:: विशेष उर्फ पप्पू कठेरिया। फाइल फोटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *