इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के संतोषपुर पचार स्थित बी-पैक्स केंद्र पर गेहूं और खाद में हेराफेरी का मामला सामने आया है। पीओएस मशीन के जरिये फर्जी आईडी बनाकर यह अनियमितता की गई। जिला प्रबंधक पीसीयू पंकज यादव की तहरीर पर आरोपी अवनीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रबंधक की तहरीर के अनुसार, बी-पैक्स केंद्र पर पीओएस मशीन से फर्जी आईडी तैयार कर गेहूं और खाद में अनियमितता बरती गई। जांच के दौरान केंद्र से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। गेहूं में करीब 18.99 लाख रुपये की हेराफेरी की गई। यूरिया-डीएपी खाद में भी करीब 1.71 लाख रुपये की रकम में हेराफेरी का उल्लेख है। पुलिस के अनुसार, कुल 729 कुंतल गेहूं और खाद की रकम में अनियमितता के आरोप लगे हैं।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कमलेश नारायण वर्मा के आदेश पर कार्रवाई हुई। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चौबिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में दस्तावेज और पीओएस मशीन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें