{“_id”:”6ae627a69f3bdce8b60b6918″,”slug”:”police-take-action-at-bakewar-crossroads-clear-encroachments-from-the-footpath-etawah-news-c-216-1-etw1004-152425-2026-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: बकेवर चौराहे पर पुलिस का चला डंडा, फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 37:: बकेवर में चौराहा पर अतिक्रमण हटवाती पुलिस। संवाद
बकेवर। नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दिए जाने के बाद शनिवार शाम पुलिस ने मोर्चा संभाला। सीओ भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में बकेवर चौराहे और आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ पर कब्जा करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई, जबकि सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े पांच दोपहिया वाहनों के चालान किए गए।
बकेवर चौराहे पर दिनभर जाम जैसे हालात बने रहते हैं। दुकानदारों की ओर से फुटपाथ पर बोर्ड और अन्य सामान रखकर कब्जा कर लिया जाता है। वहीं, सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन भी आवागमन में बाधा बनते हैं। इसे देखते हुए सीओ ने थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक और भारी पुलिस बल के साथ करीब एक घंटे तक अभियान चलाया। पुलिस को देखकर कई दुकानदार फुटपाथ पर रखे बोर्ड हटाते नजर आए। कुछ बेतरतीब खड़ी बाइकों को पुलिस ने थाने में खड़ा करा दिया।
इस दौरान अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। (संवाद)

