{“_id”:”6ae6d0e5cbf72ce20b03fa94″,”slug”:”wife-gave-poison-to-her-husband-in-mainpuri-2026-11-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: जहर देकर कमरे में बंद कर गई पत्नी, दो बच्चों को लेकर हुई गायब; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अस्पताल में भर्ती पति।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना में शनिवार शाम एक महिला पति को जहर देने के बाद कमरा बंद कर दो बच्चों को लेकर चली गई। कुछ देर बाद परिजन को जानकारी हुई तो आनन-फानन युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
माहल्ला चौथियाना राजा पेंटर वाली गली में निवास कर रहा शिवम दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। तीन भाइयों के साथ एक ही घर में रहता है। पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होता रहता है। शनिवार शाम को जब मां ने कमरे में कुंडी बाहर से बंद देखी तो घबरा कर दरवाजा खोला। अंदर देखा तो बेटा शिवम दर्द से छटपटा रहा था। पत्नी व दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने बताया कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है या खिलाया गया है। जिसके बाद शिवम की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

