गाजीपुर। थाना क्षेत्र के खनसेनपुर और परसेठा गांव के बीच औगासी रोड पर बाइकों की भिड़ंत में घायल सेवानिवृत्त फौजी की इलाज के दौरान मौत हो गई। खनसेनपुर निवासी भगवती प्रसाद (65) 29 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे खेतों से घूमकर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव से करीब 200 मीटर पहले पीछे से आ रहे पड़ोसी गांव के बाइक सवार अरुण शर्मा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भगवती प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उनका इलाज लखनऊ में करा रहे थे। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।




Source link

अभी अभी की खबरें