{“_id”:”6b03361798fb7d42e608a4f2″,”slug”:”linemans-assistant-suffers-burns-from-electric-shock-while-working-on-power-line-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-191596-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Firozabad News: बिजली लाइन पर काम करते समय करंट से लाइनमैन सहायक झुलसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अस्पताल में उपचार के लिए लाया सहायक लाइनमैन। संवाद
– फोटो : अस्पताल में उपचार के लिए लाया सहायक लाइनमैन। संवाद
पचोखरा। थाना नारखी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी रोहित पुत्र महेश रजावली विद्युत फीडर पर लाइनमैन के सहायक के रूप में कार्यरत है। रविवार को वह संतोषी माता मंदिर के पास एक ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर की लाइन ठीक कर रहा था। काम के दौरान बिजली सप्लाई बंद कराई गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में करंट दौड़ गया और रोहित उसकी चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
एसडीओ हीरालाल का कहना है किघटनास्थल पर एक बिजली लाइन के ऊपर से दूसरी लाइन गुजर रही है। दूसरी लाइन से आए हवाई करंट की वजह से कर्मचारी झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। संवाद
