Jalaun speeding truck wreaks havoc runs over an elderly person and rams into several other vehicles

घटनास्थल पर लगी भीड़
– फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने जमकर तांडव मचाया। कदौरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने लमसर गांव के पास खेत से चारा लेकर घर लौट रहे रामबाबू (62) को सड़क किनारे टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने बाइक से पीछा किया, तो चालक ने ट्रक को काशीखेड़ा-चंडौत मार्ग की तरफ मोड़ दिया।



करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागते हुए इटौरा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसके बाद आटा-इटौरा बाईपास पर सवारियों के इंतजार में खड़े ऑटो को भी टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। पीछे लगे बाइक सवारों को देखकर चालक ने ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। धूल उड़ाता हुआ ट्रक आटा पहुंचा, तो सड़क किनारे घूम रहे एक कुत्ते को भी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।



Source link

अभी अभी की खबरें