New Turn in Advocate Murder Case: Journalist Naqvi, Accused in Lawyer’s Killing, Summoned to Cour

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधिवक्ता प्रशांत द्विवेदी की हत्या के 13 साल पुराने मामले में नया मोड़ आ गया है। फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने मुकदमे में आरोपी पत्रकार हैदर नकवी के खिलाफ भी मुकदमे की सुनवाई के आदेश दे दिए हैं। हैदर को सम्मन भेजकर तीन दिसंबर को कोर्ट में तलब किया गया है।


अधिवक्ता प्रशांत द्विवेदी की 23 अप्रैल 2013 को ग्वालटोली के मकराबटगंज स्थित एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह डीसी लॉ कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष और बार एसोसिएशन के कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य भी रहे थे। मामले में इंस्टीट्यूट के निदेशक मजहर अब्बास नकवी उर्फ जामी नकवी, हैदर नकवी, गौरव जैन, मो. अयूब उर्फ राजू व मो. वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों को जेल जाना पड़ा था। बाद में पुलिस ने हैदर नकवी के खिलाफ सुबूत न पाए जाने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। बाकी चारों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भेजी थी।

हाईकोर्ट के आदेश पर जून 2014 में मुकदमे की सुनवाई कानपुर नगर से फतेहपुर स्थानांतरित कर दी गई। कोर्ट ने मजहर अब्बास नकवी, गौरव जैन, मो. अयूब और मो. वसीम पर गाली-गलौज, षड्यंत्र व हत्या का आरोप तय करते हुए मुकदमे की सुनवाई शुरू कर दी। मो. अयूब का निधन हो चुका है। मजहर, गौरव और वसीम के खिलाफ सुनवाई चल रही है। मुकदमे के वादी श्याम द्विवेदी ने 11 जुलाई 2016 में कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे लेकिन उनकी जिरह 10 साल बाद 21 जुलाई 2026 को पूरी हो सकी। इसके बाद दूसरे गवाह के रूप में राजकुमार मौर्या के बयान दर्ज किए गए। कई मौके दिए जाने के बाद भी अभियुक्तों की ओर से राजकुमार की जिरह नहीं की गई। इस पर कोर्ट ने जिरह का अवसर समाप्त कर दिया।

गवाहों ने अपने बयान में हैदर नकवी के भी हत्या में शामिल होने की बात कही। गवाहों ने मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान की पुष्टि कोर्ट में दिए गए बयान में की। इसके आधार पर अभियोजन ने हैदर नकवी को भी कोर्ट में तलब करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने हैदर को तीन दिसंबर को तलब करने के आदेश दे दिए हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें