{“_id”:”6b0139d78093d0c6960889b9″,”slug”:”agra-police-arrests-one-accused-in-house-burglary-search-on-for-accomplice-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर: बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर समेटे; साथी की तलाश में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना के आजाद नगर में दीपावली की खरीदारी करने गए परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को शाहदरा कट के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी साहिल निवासी मोहल्ला खानका, पूरनपुर (पीलीभीत) के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण व 760 रुपये बरामद हुए हैं। आजाद नगर निवासी सतेंद्र सिंह चौहान के ड्यूटी जाने के बाद 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी विनीता, बेटा विक्की और नेहा घर पर ताला लगाकर बाजार गए थे। दोपहर 2:20 बजे लौटने पर मकान और अलमारी के ताले टूटे मिले थे।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्धों की पहचान के बाद पुलिस ने साहिल को दबोचा, जिसके खिलाफ पीलीभीत के थानों में चोरी, आबकारी और शस्त्र अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने अपने साथी बंटी उर्फ किशन गोपाल के साथ वारदात करना और कुछ सामान बेचना स्वीकार किया है।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि फरार आरोपी बंटी उर्फ किशन गोपाल मूल निवासी जगजीवन नगर, टेढ़ी बगिया है, जो वर्तमान में दिल्ली के निलोठी गांव स्थित चंद्र विहार में रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

