{“_id”:”6b019bfbc35fbe10a309c61d”,”slug”:”etawah-young-woman-goes-missing-with-jewelry-and-cash-right-after-her-marriage-is-fixed-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इटावा: शादी तय होते ही जेवर-नकदी लेकर युवती लापता, पिता ने कहा- कोचिंग में साथ पढ़ने वाला युवक बेटी को ले गया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : AI
विस्तार
शादी तय होने के बाद युवती घर से लापता हो गई। परिजन ने उसकी तलाश की तो घर से करीब 14 लाख रुपये के जेवर और 1.15 लाख रुपये भी गायब मिले। युवती के पिता ने एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की उम्र 18 वर्ष पांच माह है। 17 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह बिना किसी को बताए घर से चली गई। सुबह जानकारी होने पर परिजन ने घर में तलाश की तो करीब 14 लाख रुपये के जेवर और एक लाख 15 हजार रुपये भी नहीं मिले। इसके बाद परिजन ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
पिता ने गांव से करीब एक किमी दूर रहने वाले एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाने का शक जताया है। उनका कहना है कि उक्त युवक कोचिंग में उनकी बेटी के साथ पढ़ता था। शादी तय होने के बाद युवती के अचानक लापता होने और घर से जेवर व नकदी गायब मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पिता की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश की जा रही है।

