Markets are flooded with colorful LED string lights and decorative hanging lights.

फोटो 15: शहर में रंग-बिरंगी एलईडी झालरों की बिक्री करते दुकानदार। संवाद

इटावा। दीपावली पर बाजारों में रंग-बिरंगी एलईडी झालरों व झूमरों की भरमार है। लोग घरों और आंगनों की सजावट के लिए विभिन्न रंगों और डिजाइनों की लाइटों व झालरों को खरीद रहे हैं। इस बार रंग-बिरंगी झालर और झूमर ग्राहकों में सबसे ज्यादा भा रहे हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर 650 रुपये तक की झालरें और एक हजार रुपये से दो हजार रुपये तक के झूमर उपलब्ध हैं।


दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में एलईडी झालरों और झूमरों की बिक्री में जबरदस्त मांग है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार कैलाश पोरवाल ने बताया कि दिवाली के समय लोग सजावट के लिए विशेष रूप से लाल, नीली, पीली और गुलाबी लाइटों को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एलईडी झालरों में कई तरह की वैरायटी उपलब्ध है।

बाजार में मौजूद झालरें और झूमर में खास बात यह है कि महंगाई के बावजूद पिछले सालों की तुलना में इस बार दाम स्थिर हैं, जिससे ग्राहकों को खरीदारी में आसानी हो रही है। उन्होंने बताया कि सजावटी लाइटों और झालरों की खरीदारी में युवाओं में अधिक रुचि देखी जा रही है।



Source link