इटावा। बारिश की वजह से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष को स्वतंत्र फीडर लाइन की आपूर्ति फॉल्ट की वजह से करीब चार घंटे ठप रही। इसकी वजह से सीटी स्कैन की मशीन संचालित नहीं हो सकी। दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने से सीटी स्कैन होने शुरू हुए तो मरीजों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा एक्सरे मशीन व खून की जांच भी करीब 30 मिनट तक प्रभावित रहीं। इससे मरीजों को इंतजार करना पड़ा।

शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के बीच अचानक सीटी स्कैन कक्ष की बिजली गुल हो गई। मशीन बंद होते ही सीटी स्कैन कराने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों की कतार लग गई। करीब चार घंटे तक मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद सीटी स्कैन मशीन दोबारा शुरू की जा सकी, जिसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। सामान्य दिनों में दोपहर दो बजे तक मरीजों की जांच की जाती है। वहीं, आपूर्ति न होने की वजह से शाम साढ़े पांच बजे तक 86 मरीजों की जांच की गई। सीटी स्कैन के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से दिक्कत आई थी। दोपहर बाद लाइट आने के बाद मरीजों की जांचें की गईं।

एक्सरे और खून की जांचें भी प्रभावित रहीं

बिजली समस्या का असर अस्पताल की अन्य सेवाओं पर भी पड़ा। सीटी स्कैन के अलावा एक्सरे मशीन और खून की जांच (पैथोलॉजी) सेवाएं भी करीब ठप रहीं। जांचें रुकने से पैथोलॉजी लैब और एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई। हालांकि बाद में लाइट आने पर मरीजों की जांच की गई।

वर्जन

बारिश की वजह से लाइन में फॉल्ट हो गया था, जिसे कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद ठीक कर दिया। आपूर्ति बहाल होते ही सभी प्रभावित जांचें सामान्य रूप से शुरू करा दी गईं। मरीजों को परेशान न होना पड़े, इसलिए शाम तक जांचें की गई। -डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *