संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:18 AM IST

फोटो: 20 दुकानों की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। स्रोत विभाग
– फोटो : सांकेतिक
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6abc07e74a9dba04b505bea4″,”slug”:”unlicensed-biryani-shops-shut-down-etawah-news-c-216-1-etw1012-150533-2026-09-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: बिना लाइसेंस चल रहीं बिरयानी की दुकानें कराई बंद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:18 AM IST

फोटो: 20 दुकानों की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। स्रोत विभाग
– फोटो : सांकेतिक
जसवंतनगर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह के नेतृत्व में टीम ने टंकी परिसर के बाहर स्थित हैदर अली चिकन बिरयानी और मुरादाबादी हैदराबादी चिकन बिरयानी की दुकानों पर जांच की।
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दोनों दुकानदारों से खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा। दोनों प्रतिष्ठानों के संचालक मौके पर लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों को बंद करा दिया। अधिकारी ने दुकानदारों को खाद्य कारोबार से संबंधित नियमों का पालन करने और आवश्यक लाइसेंस व अनुमति के बिना खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के निर्देश दिए।
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कस्बे में खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले दुकानदारों में हलचल रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि भान सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।