= दो माह पहले पति दिल्ली से पत्नी को गांव लेकर आया था

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के पति ने एक युवक पर मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है।

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी (36) शुक्रवार दोपहर को घर के एक कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद फंदे से नीचे उतारकर उसे सरकारी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

पति ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में सिलाई का काम करता है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोप लगाया कि दिल्ली में सिलाई का काम करने के दौरान उसकी पत्नी की एक युवक से नजदीकी हो गई थी। इसकी जानकारी होने के बाद करीब दो माह पहले वह पत्नी को दिल्ली से गांव वापस ले आया था। इसके बाद भी युवक मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी पत्नी के संपर्क में रहा और उसे परेशान करता था। युवक पत्नी के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजता था। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना हुआ था। शुक्रवार को महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें