इटावा। दिवाली पर इस बार बाजार में धनवर्षा हुई। घरों में दीप जलाने के साथ लोगों ने रिश्तों में मिठास घोलने के लिए भी दिल खोलकर खरीदारी की। मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, फूल-मालाओं और उपहारों की दुकानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक जिले में दिवाली के मौके पर करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मिठाई और मेवों के कारोबार ने इसमें बड़ी हिस्सेदारी निभाई।

जिले में 600 से अधिक मिठाई की दुकानें हैं। इनमें करीब 150 से ज्यादा दुकानें अकेले शहर में संचालित हैं। त्योहार पर इनके अलावा बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें भी सजाई गईं। मिठाई की दुकानों पर लड्डू, जलेबी, इमरती, पेड़ा, बर्फी और सोनपापड़ी की खूब बिक्री हुई। सामान्य मिठाइयों के दाम 500 से 700 रुपये प्रति किलो तक रहे, जबकि ब्रांडेड दुकानों पर मिठाइयों की कीमत 700 से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो तक रही। काजू कतली और विशेष मिठाइयां 1200 से 1700 रुपये प्रति किलो से अधिक कीमत पर बिकीं।

———

दो लाख से ज्यादा गिफ्ट पैक बिके

इस बार मिठाई के साथ ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक लोगों की पहली पसंद बने। कारोबारी अजय गुप्ता के मुताबिक बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर करीब दो लाख से अधिक गिफ्ट पैक की बिक्री हुई। इनमें काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और अखरोट के आकर्षक पैक शामिल रहे। मेवा के गिफ्ट पैक के साथ विभिन्न कंपनियों की सोनपापड़ी की भी खूब बिक्री हुई।

———–

गेंदे की माला तीन हजार रुपये सैकड़ा तक पहुंची

दिवाली पर घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए फूलों की मांग भी खूब रही। गेंदे की माला, कमल और अन्य फूलों की खरीदारी हुई। गेंदे की माला के थोक भाव 2500 से तीन हजार रुपये प्रति सैकड़ा से बढ़कर 3400 रुपये प्रति सैकड़ा तक पहुंच गए। फुटकर में 20 से 30 रुपये वाली माला 50 से 60 रुपये में बिकी। वहीं कमल का फूल, जो सामान्य दिनों में 20 रुपये पीस मिलता था, त्योहार पर 40 से 50 रुपये तक बिका। बाजार में देर रात तक ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही।

फोटो 10::: सरैया चुंगी पर पटाखे की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो 10::: सरैया चुंगी पर पटाखे की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो 10::: सरैया चुंगी पर पटाखे की खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो 10::: सरैया चुंगी पर पटाखे की खरीदारी करते लोग। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें