Jalaun News:31 डिग्री तापमान में मटर को नुकसान – Peas Damaged At A Temperature Of 31 Degrees
उरई। जिले में मौसम का बदला मिजाज मटर की फसल के लिए चुनौती बन सकता है। खेतों में बोई गई मटर के पौधे निकलने लगे हैं, लेकिन दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 19 डिग्री तक पहुंच रहा है। मटर ठंडे मौसम की फसल है। ऐसे में शुरुआती अवस्था में अधिक गर्मी पड़ने से पौधों की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में मटर की खेती होती है। ऐसे में तापमान का उतार-चढ़ाव किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। ……


