संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Mon, 26 Oct 2026 12:23 AM IST


The youth was accused of transferring Rs 75,000.



भरथना। कस्बे के ब्रजराज नगर निवासी मनोज कुमार ने अपनी दुकान पर काम करने वाले अरमान निवासी महावीर नगर और एक अज्ञात हैकर के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनोज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर को अरमान ने अज्ञात हैकर की मदद से उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी से 75 हजार रुपये एक महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।(संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *