भरथना। कस्बा के मिडिल स्कूल मैदान में चल रही रामलीला में शुक्रवार रात रावण-वाणासुर संवाद की लीला का मंचन किया गया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मंचन का आनंद लिया।

रावण-वाणासुर संवाद रामलीला के प्रमुख प्रसंगों में शामिल है। मंचन के दौरान दोनों पात्रों के बीच संवाद और उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। कलाकारों के अभिनय और संवाद की दर्शकों ने सराहना की। इससे पहले आयोजित राज्याभिषेक समारोह में प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की झांकी सजाई गई। कमेटी के पदाधिकारियों सहित श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और सर्वकल्याण की कामना की।

धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, सत्यप्रकाश यादव, विनोद यादव, विपिन यादव, अरविंद भदौरिया, सुनील यादव, दीपक यादव, अध्यक्ष रोहित यादव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *