Video of a person threatening to jump from a railway overbridge goes viral

फोटो 34:: रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग पर खड़ा युवक। स्रोत सोशल मीडिया

इटावा। पत्नी से विवाद के बाद रामनगर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे युवक का रेलवे लाइन की तरफ कूदने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पुल और लोहे की रेलिंग के बीच खड़ा दिखाई दे रहा है। उसे इस हालत में देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया था।


शहर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज निवासी अब्दुल असीम इकदिल में किराये पर रहता है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर कहासुनी के बाद वह घर से निकलकर आंबेडकर चौराहे के पास रामनगर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंच गया। यहां पुल और लोहे की ग्रिल के बीच जाकर रेलवे लाइन की तरफ कूदने की धमकी देने लगा।

राहगीरों की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक हासिक हुसैन ने पुलिस टीम के साथ युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतरवाया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि युवक को समझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।



Source link