इटावा। नीलकंठ मंदिर के पीछे भोला सैयद के पास रविवार को टैनी उर्फ कमरूद्दीन पहलवान की स्मृति में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। नगर जीत इटावा की कुश्ती में रोहित पहलवान और फैसल पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। जिला जीत की कुश्ती में बटेश्वर अखाड़े के आशू मिटाटी पहलवान ने इटावा स्टेडियम के अनुज पहलवान को हराकर जिला जीत का खिताब अपने नाम किया। शहर विद्यार्थी की कुश्ती में अभिषेक पहलवान ने आयुष पहलवान को शिकस्त दी। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजू गुप्ता ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर भोजवाल रहे। दंगल में पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजक आविद पहलवान, संयोजक हाशिम पहलवान, छोटा शेरा पहलवान, राजू यादव और अन्नू खान ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *