फोटो 06::परशुराम राजपूत की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

इकदिल। घर में जमीन पर सो रहे सब्जी विक्रेता को सांप ने गर्दन पर डस लिया। अगले दिन खेत पर शौच के दौरान अचानक हालत बिगड़ने से वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां करीब 10 दिन तक इलाज चलने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किए जाने के बाद देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना क्षेत्र के जगमोहनपुर निवासी परशुराम राजपूत (33) 23 अगस्त की रात घर में जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनकी गर्दन पर डस लिया, लेकिन अगले दिन 24 अगस्त की सुबह वह शौच के लिए खेत में चले गए। वहां अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।निजी अस्पताल में करीब 10 दिन तक उनका उपचार चलता रहा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। चार सितंबर को डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। परशुराम फेरी लगाकर सब्जी बेचते थे और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी मनीषा, बेटी अनन्या और बेटा कार्तिक हैं। पति की मौत के बाद पत्नी मनीषा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *