Blackout as sirens sound, people lie on the ground, the injured are carried away on stretchers.

फोटो 36:: सायरन बजने पर सड़क पर लेटे लोग। संवाद

बकेवर। रविवार शाम छह बजे सायरन बजते ही बकेवर चौराहे की बिजली बंद कर दी गई। देखते ही देखते पूरा कस्बा अंधेरे में डूब गया। दुकानदारों ने लाइटें बंद कर दीं और वाहनों की हेडलाइटे बुझा दी गईं। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट पेट के बल जमीन पर लेट गए। करीब दो मिनट तक हमले के रुकने का इंतजार किया।


प्रशासन की ओर से हवाई हमले से बचाव के तरीकों को समझाने के लिए मॉकड्रिल कराई गई। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में हुई मॉकड्रिल में स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर घायलों को स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड ने इमारत में लगी आग बुझाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

करीब 15 मिनट तक चले अभ्यास में यातायात भी रोका गया। अधिकारियों ने लोगों को आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी। इस दौरान सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो 36:: सायरन बजने पर सड़क पर लेटे लोग। संवाद

फोटो 36:: सायरन बजने पर सड़क पर लेटे लोग। संवाद



Source link