फोटो: 10 कब्बडी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
= श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिसहाट गांव में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गांव सिसहाट में शुक्रवार को बाबा पुरुषोत्तम दास ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता में सबसे पहले 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के जूनियर युवाओं की 1600 मीटर दौड़ कराई गई। इसमें अमित ने पहला,अंकुश यादव ने दूसरा व हर्ष यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में आदित्य ने पहला, प्रिंस ने दूसरा और प्रशांत ने तीसरा स्थान पाया। कबड्डी प्रतियोगिता में सिसहाट ए टीम और बांके बिहारी क्लब बी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में सिसहाट ए टीम ने 22-25 के अंतर से जीत दर्ज की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पीएल फार्म के मनोज यादव ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता कमेटी के सदस्य जगमोहन यादव, शैलेश यादव, भानु प्रताप, मनीष, अभिषेक, बॉबी और मोंटी आदि मौजूद रहे।
