{“_id”:”6ae8cf33fbe458f13c0951f3″,”slug”:”etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1015-152515-2026-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: होटल संचालक पर फायरिंग करने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 27:: आरोपी आलोक। स्रोत पुलिस
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे होटल संचालक पर कार चढ़ाने की कोशिश और होटल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम ने सराय भूपत-कटेखेड़ा रोड पर पानी की टंकी के पास घेराबंदी कर आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी जसवंतनगर के नगला भगत में रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस मिले। वह होटल संचालक पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ 28 अक्तूबर की रात आया था। इस दौरान अंकित यादव उर्फ एलएल की पुरानी रंजिश के चलते सभी लोग दुर्गेश कुमार के होटल पर पहुंचे थे। वहां कार से होटल संचालक को टक्कर मारने की कोशिश की गई। इसके बाद होटल के अंदर घुसकर फायरिंग की गई थी। गौरतलब है कि सिया देवी अस्पताल के पास स्थित होटल में कार सवार छह लोगों ने हमला किया था। होटल संचालक दुर्गेश कुमार ने किसी तरह अंदर छिपकर जान बचाई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

