{“_id”:”6af8a58409ae3810210052d7″,”slug”:”body-of-home-guards-daughter-found-hanging-etawah-news-c-216-1-etw1002-153143-2026-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: होमगार्ड की बेटी का फंदे पर लटका मिला शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:46 PM IST

चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के गढ़ाकासदा गांव में शनिवार शाम होमगार्ड की बेटी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। ड्यूटी से घर पहुंचे पिता ने बेटी का शव देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया।गढ़ाकासदा निवासी होमगार्ड रामजी दीक्षित की बेटी कमलेश कुमारी (20) शनिवार को घर पर अकेली थी। उसकी मां रिश्तेदारी में औरैया गई हुई थीं, जबकि पिता ड्यूटी पर थे। शाम करीब साढ़े छह बजे रामजी घर पहुंचे तो बेटी को कमरे में फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रात करीब आठ बजे पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जगदीश भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टयता आत्महत्या है, मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)

