इटावा। जिले में डेंगू के लगातार केस बढ़ रहे हैं। शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 224 मरीजों की डेंगू, टाइफाइड मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 32 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें तीन मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में डेंगू के निकले। वहीं, डेंगू वार्ड में भर्ती एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, मलेरिया व टाइफाइड का कोई केस नहीं मिला। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का इलाज चल रहा है। समय-समय पर जांच के साथ मरीजों को जल्द सही होने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। (संवाद)




Source link

अभी अभी की खबरें