Jalaun News:मौनियों के साथ स्नान करने गया युवक नदी में डूबा – Youth Who Went To Bathe With A Group Of Silent Observers (maunis) Drowned In The River
नरहान घाट पर पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया अशोक, देर शाम तक नहीं चला पता, एसडीआरएफ को लगाया गया संवाद न्यूज एजेंसी उरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के उरकरा कला गांव निवासी अशोक कुमार (25) रविवार दोपहर करीब 12 बजे नरहान घाट पर मौनियों के साथ स्नान करने गया था। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर साथ गए युवाओं ने परिजनों को सूचना दी। युवक के डूबने की खबर मिलते ही दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।…


