ताखा। दीपावली पर भी अवैध पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार शाम पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 72 किलोग्राम विस्फोटक पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम थाना ऊसराहार क्षेत्र में अवैध पटाखों की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्राम कठौतिया निवासी देवेंद्र उर्फ डिंपल को अवैध पटाखे बेचते हुए पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छह गत्ते बरामद हुए, जिनमें करीब 72 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पटाखे रखे हुए थे।
पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विस्फोटक सामग्री अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण से हादसों की आशंका बनी रहती है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखे बेचने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद

