www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरईजालौन)उरई: आज पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक उरई में देसी रसोई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संगठन के वरिष्ठ संरक्षक कमांडर अनूप मेहरोत्रा साहब (नौसेना मेडल गैलंट्री अवॉर्ड विजेता) ने संगठन के द्वारा पिछले महीनों में किए गए कार्यों की सराहाना करते हुए कहा कि हमारा संगठन पूर्व सैनिकों के हित के लिए तथा शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार संगठित होकर काम करने के लिए कहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय पाल सिंह जी ने संगठन के द्वारा किए गए पिछले कार्यों के अलावा भविष्य के कार्यो की रूपरेखा रखी। बैठक के प्रारंभ में पिछले महीनों स्वर्गवास हुए पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई । बैठक में उपाध्यक्ष धर्मगुरु शत्रुघ्न सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष हवलदार रविंद्र सिंह राठौड़, महासचिव हवलदार राघवेंद्र सिंह सेंगर, संगठन सचिव हवलदार सुनील कुमार विश्वकर्मा , चुर्खी क्षेत्र संयोजक हवलदार अमर सिंह पाल, कोषाध्यक्ष हवलदार सुनील सिंह गुर्जर, उपकोषाध्यक्ष हवलदार जितेंद्र कुमार गुबरेले, उरई संयोजक रविंद्र कुमार शर्मा, कैप्टन संतोष कुमार रायकवार, वीरांगना प्रभारी नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह यादव, माधौगढ़ तहसील अध्यक्ष नायब सूबेदार अनिल कुमार राठौर, मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद कुमार पाल, प्रवक्ता सूबेदार अशोक कुमार विश्वकर्मा, बंगरा संयोजक हवलदार दीपेश सिंह राजावत, कालपी तहसील अध्यक्ष कैप्टन छेदा लाल, जालौन तहसील अध्यक्ष नायब सूबेदार राधेश्याम दोहरे, कुठौंद ब्लॉक उपाध्यक्ष एचएमटी उमेश चंद्र, सार्जेंट अशोक कुमार पांडेय, कोटरा क्षेत्रीय अध्यक्ष हवलदार मधुसूदन सिंह परिहार, कदौरा संयोजक सूबेदार पुष्कर नाथ, लीगल एडवाइजर हवलदार अनिल कुमार सिंह चौहान, हवलदार दिनेश कुमार निगम, आटा क्षेत्रीय अध्यक्ष हवलदार जगराम प्रजापति सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️