Fake examiner arrested in varanasi school found closed in ballia teachers kept avoiding giving answers

वाराणसी में फर्जी परीक्षक सहित तीन गिरफ्तार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


UP Board Exam : यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान बीते गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज (वाराणसी) से फर्जी परीक्षक के पकड़े जाने के बाद बलिया के उकछी स्थित उसके विद्यालय नागेश्वरी देवी श्रीकृष्ण कन्या इंटर कालेज में सुबह से ही ताला लटका मिला।

Trending Videos

विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत कई जिम्मेदारों के नंबर बंद हो गए थे। कुछ जिम्मेदारों से बात हुई तो कोई न कोई बहाना बनाकर कन्नी काटते दिखे। बोर्ड परीक्षा में नकल के लिए संवेदनशील घोषित जिले में लिखित परीक्षा से पहले ही इस मामले का खुलासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये है पूरा मामला

बतादें, जिस विद्यालय के शिक्षक को डीएवी इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल लेने जाना था, उन्हीं का आधार कार्ड और उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य के मुहर को तीनों ने फर्जीवाड़े का हथियार बनाया, ताकि किसी को शक न हो।

यह भी पढ़ें- UP Board : फर्जी परीक्षक पकड़ाए…, कॉलेज के चपरासी ने रची थी साजिश; हैरान कर देगा ये शातिर अंदाज

डीएवी इंटर कॉलेज में नागेश्वरी देवी श्रीकृष्ण कन्या इंटर कालेज उकछी बलिया के राजीव कुमार शर्मा को परीक्षक बनाया गया था। गुरुवार को उनकी जगह गाजीपुर के मानपुर टिकरी निवासी अजीत यादव परीक्षक बनकर पहुंच गया।

उसके साथ गाजीपुर के भौराहा निवासी ध्रुव यादव और बलिया के उकछी निवासी अमरेंद्र कुमार तिवारी भी पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि मास्टरमाइंड अमरेंद्र तिवारी है, जो उकछी के कॉलेज में लिपिक है। इसी ने पूरी साजिश रची।



Source link