Fake teacher Pakistani Shumayla Khan may be arrested soon by bareilly police

1 of 7

Fake Teacher Case
– फोटो : अमर उजाला

बरेली में फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी हासिल कर लेने वाली पाकिस्तानी महिला शुमायला खान को बर्खास्त करने के साथ ही फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उसने फर्जी निवास प्रमाणपत्र लगाकर नागरिकता छिपाई और सहायक अध्यापक पद पर नौकरी भी पा ली। जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर तीन अक्तूबर 2024 को उसे निलंबित कर दिया गया था। वह 2015 से प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

मां भी हो चुकी है बर्खास्त 

फर्जीवाड़ा कर शिक्षिका बनी शुमायला और उनकी मां माहिरा लॉन्ग टर्म वीजा पर रामपुर में रह रही हैं। रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पाकिस्तानी शिक्षिका शुमायला के विरुद्ध बरेली के फतेहगंज थाने में एफआईआर दर्ज है। इस मामले में बरेली पुलिस विवेचना करेगी। इसकी मां का भी एक मामला पहले सामने आया था जिसमें वह शिक्षिका पद से बर्खास्त हुई थी। 

 




Trending Videos

Fake teacher Pakistani Shumayla Khan may be arrested soon by bareilly police

2 of 7

पाकिस्तानी शुमायला खान
– फोटो : अमर उजाला

रामपुर के बजोड़ी टोला में गली नंबर चार के मकान नंबर-20 निवासी शुमायला खान पुत्री एसए खान पर रिपोर्ट फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भानु शंकर गंगवार ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उसकी नागरिकता को लेकर शिकायत आई थी। आरोप था कि वह पाकिस्तानी नागरिक है। इस मामले में विभाग ने उसके प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया था। 


Fake teacher Pakistani Shumayla Khan may be arrested soon by bareilly police

3 of 7

प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में तैनात थी शुमायला
– फोटो : अमर उजाला

तहसीलदार सदर रामपुर की जांच में साफ हुआ था कि शुमायला का निवास प्रमाणपत्र फर्जी है। वास्तव में वह पाकिस्तानी नागरिक है। इसके बाद उसका प्रमाणपत्र पिछले साल निरस्त कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार स्पष्टीकरण मांगा पर वह प्रमाणपत्र की सत्यता नहीं साबित कर सकी। इस पर बीएसए संजय सिंह ने शुमायला को निलंबित कर दिया था। अब जांच के बाद उसकी सेवा समाप्त कर बीएसए ने रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ मुख्यालय भेज दी है।


Fake teacher Pakistani Shumayla Khan may be arrested soon by bareilly police

4 of 7

शुमायला खान
– फोटो : अमर उजाला

क्या था शुमायला का तर्क

शुमायला खान के दस्तावेजों की जांच वर्ष 2021 में मुरादाबाद एलआईयू से प्राप्त पत्र के बाद शुरू हुई थी। तत्कालीन नोटिस पर शुमायला ने जवाब दिया था कि मां माहिरा बेगम पाकिस्तान से वर्ष 1981 में भारत आईं थीं। तब वह दो वर्ष की थी। 1985 में रामपुर में मां की दूसरी शादी हुई। 


Fake teacher Pakistani Shumayla Khan may be arrested soon by bareilly police

5 of 7

प्राथमिक विद्यालय माधौपुर
– फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1992 में मां रामपुर के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका बनीं। 2007 में रामपुर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में आवास आवंटित हुआ था। उसकी शिक्षा रामपुर में हुई। मीरगंज के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज से बीएड किया था। हालांकि जांच में निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया था।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *