संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:04 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”672e4b9c3932a16e380f2532″,”slug”:”farmer-beaten-while-working-in-the-field-case-registered-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123452-2024-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: खेत में काम करते किसान को पीटा, मुकदमा दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:04 PM IST

पटियाली। थाना क्षेत्र के बमियां गांव निवासी एक किसान पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जब परिजन ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी मारापीटा। पीड़ित किसान के बेटे ने घटना के बाबत थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़ित अखिलेश का आरोप है कि बीते दो नवंबर को उसके पिता प्रेमपाल खेत में काम रहे थे, तभी गांव निवासी ह्रदेश और सत्यपाल वहां पहुंच गए। दोनों ने मेड़ काटने का आरोप लगाकर पिता से कहासुनी करने लगे। बात बढ़ने पर विरोधियों ने पिता के सिर पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से वार कर दिया।
पास ही खेत में काम कर रहे राजवीर व इंद्रपाल ने बचाने का प्रयास किया तो ह्रदेश, सत्यपाल के साथ विपन, अनुज, सुचित, सतेंद्र व आदेश ने तीनों पर लाठी-डंडा, फरसा से हमला कर दिया। तमंचा व बंदूक से फायर भी किया। इसमें प्रेमपाल व राजवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित किसान के बेटे अखिलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।