न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey

Updated Thu, 18 Jun 2026 12:22 AM IST

Farrukhabad News: चौकी के तीन सिपाहियों को भी एसपी ने लाइन हाजिर किया। बाइक पकड़ने से जिला प्रचारक को ई-रिक्शा से जाना पड़ा।


Action taken against the entire outpost staff for impounding the District Pracharak's bike

रोडवेज पुलिस चौकी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक की बाइक थाने पहुंचाने में प्रभारी सहित रोडवेज चौकी के सभी कर्मचारी लाइन हाजिर हो गए। अभी उनकी जगह किसी की तैनाती नहीं की गई है। एसपी ने चौकी प्रभारी के साथ दो प्रधान आरक्षी व आरक्षी को लाइन हाजिर किया है।


आरएसएस के जिला प्रचारक मानवेंद्र मंगलवार को फतेहगढ़ से शहर की ओर बाइक से जा रहे थे। रोडवेज चौकी के सामने पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें रोक लिया। प्रचारक मानवेंद्र ने अपना परिचय दिया लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और उनकी बाइक कब्जे में लेकर कादरीगेट थाने पहुंचा दी। इससे प्रचारक को ई-रिक्शा से जाना पड़ा। इसी के बाद मामला उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस के आला अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। मामला अधिक तूल पकड़ने पर पुलिस उसे शांत करने में जुट गई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *