गांव नसरतपुर में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया है। यह विवाद बुधवार रात बरात में शुरू हुआ और बृहस्पतिवार सुबह गांव लौटने पर मारपीट में बदल गया। थाना क्षेत्र के गांव नसरतपुर निवासी राजेश कुमार के पुत्र कुलदीप की बरात बुधवार रात मोहम्मदाबाद के खिमसेपुर गई थी।




बरात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बरातियों के बीच झगड़ा हो गया था। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे बरात गांव लौटी तो नसरतपुर के सुनील का कुलदीप के रिश्तेदारों से फिर विवाद हो गया। यह विवाद बरात में हुए झगड़े को लेकर था। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। मारपीट में घायल हुए लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *