{“_id”:”6b072e26d6c1e5f52202d2e4″,”slug”:”farrukhabad-news-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112654-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Farrukhabad News: शहनाई न बैंड, बहन की शादी में सिर्फ रस्मअदायगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो-46 प्रेमवीर यादव। फाइल फोटो
मोहम्मदाबाद। मंगलवार तक जिस घर में ढोलक की थाप पर मंगलगीत गाए जा रहे थे, वहां शाम होते ही एक फोन ने चीख पुकार मच गई। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे सिपाही का शव घर पहुंचा तो हाथों में मेहंदी रचाए बहन बेहाल हो गई। गेस्ट हाउस में डीजे की बजाय सिसकियां सुनाई देती रहीं। शादी में न तो शहनाई बजी और न ही बैंड। शादी की सिर्फ रस्मअदायगी की गई। जवान बेटे का गम इतना कि घर और गांव वाले तो दूर किसी रिश्तेदारों ने भी खाना नहीं खाया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती निवासी वैशराम सिंह यादव के पुत्र प्रेमवीर यादव (29) फिरोजाबाद जिले के अरांव थाने में डाक मुंशी के पद पर तैनात थे। 24 और 25 नवंबर को प्रेमवीर के परिवार में दो शादियां थीं। 23 नवंबर को छुट्टी पर घर आए थे। 24 नवंबर को परिवार के ही राजवीर की पुत्री वंदना की पखना स्थित गेस्टहाउस में शादी थी। 25 नवंबर को चाचा रामानंदन की पुत्री प्रेमलता की बरात आनी थी।
भाई श्यामवीर ने बताया कि 24 नवंबर की सुबह प्रेमवीर के पास छुट्टी निरस्त होने का फोन थाने से आया। तुरंत थाने पर आमद कराने की बात कही गई। प्रेमवीर कार से 24 नवंबर मंगलवार को फिरोजाबाद चले गए। देर शाम भाई के फंदा लगाने की सूचना मिली। बुधवार सुबह करीब 10 बजे फिरोजाबाद पुलिस शव लेकर घर आई तो मां सरिता देवी बेहोश हो गईं। थाना पुलिस ने सलामी दी। गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बुधवार देर रात पखना गेस्ट हाउस में चचेरी बहन प्रेमलता की बरात पहुंची। वहां न तो डीजे बचा और न ही शहनाई। बैंडबाजे भी नहीं बजाए गए। शादी की रस्में ही निभाई गईं। दुल्हन के रूप में सजी बहन प्रेमलता के चेहरे पर हंसी की जगह आंखों से आंसू गिर रहे थे। गम इतना कि बरात में पहुंचे चंद रिश्तेदारों ने भी खाना नहीं खाया। परिवार के विनय यादव ने बताया कि प्रेमवीर हर किसी को अपना बना लेता था। गेस् हाउस में खाना खाने गांव के लोग भी नहीं पहुंचे। लोग व्यवहार करके चुपचाप चले जा रहे हैं।

फोटो-46 प्रेमवीर यादव। फाइल फोटो

फोटो-46 प्रेमवीर यादव। फाइल फोटो
