Last Updated:
Farrukhabad Famous Kulhad Milk: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद स्थित कमालगंज में ‘रामजी फास्टफूड’ की दुकान पिछले 50 सालों से अपने शुद्ध और स्वादिष्ट कुल्हड़ दूध के लिए मशहूर है. दुकानदार टिंकू बड़ी कढ़ाई में धीमी आंच पर दूध पकाते हैं, जिससे इस पर मोटी मलाई जमती है. केसर, बादाम, इलायची और मेवों से भरपूर यह पौष्टिक कुल्हड़ दूध मात्र 40 रुपये में मिलता है, जिसके स्वाद के दीवाने दूर-दूर से आते हैं.
Farrukhabad Famous Kulhad Milk: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में एक ऐसी दुकान है, जो पिछले 50 सालों से अपने लाजवाब केसर-बादाम वाले कुल्हड़ दूध के लिए पूरे जिले में मशहूर है. धीमी आंच पर बड़ी कढ़ाई में पकाया जाने वाला यह शुद्ध और मलाईदार दूध न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि मिट्टी के कुल्हड़ की सौंधी खुशबू और मेवों का स्वाद इसे बेहद खास बनाता है. मात्र 40 रुपये में मिलने वाले इस खास दूध का स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां खींचे चले आते हैं.
रामजी फास्टफूड कमालगंज की दुकान पर मिलता है यह दूध
लोकल18 को दुकानदार टिंकू ने बताया कि इस दूध को एक बड़ी सी कढ़ाई में गर्म करते हैं. यह दुकान सुबह खुलने के साथ ही देर रात्रि 11 बजे तक दूध की बिक्री होती रहती है, जिसमें मुख्य प्रकार से बड़ी सी कढ़ाई में मलाई वाला दूध तैयार किया जाता है, जो कि हर किसी को बहुत ही पसंद आता है.
मेहमानों के लिए सजती है महफिलें
यहां के लोग बताते हैं कि जब भी कोई यहां पर मेहमान आता है, तो वह एक बार इस दुकान पर जरूर दूध का स्वाद लेता हुआ नजर आता है. क्योंकि यहां पर बिना किसी मिलावट के एकदम शुद्ध दूध मिलता है. जिसके कारण जिले भर में एक अलग ही भरोसा है कि यहां पर दूध हमेशा अच्छी क्वालिटी का और अच्छे से तैयार किया हुआ पौष्टिकता से भरपूर मिलेगा.
मात्र 40 रुपये में दिया जाता है मिट्टी के गिलास में, पकाया जाता है धीमी आंच पर
दुकानदार ने बताया कि जब भी दूध को धीमी आंच में पकाया जाता है, तो उसके ऊपर मलाई का आकार भी बढ़ जाता है और दूध का स्वाद बढ़ने के कारण इस दूध को मात्र 40 रुपये में मिट्टी के गिलास में दिया जाता है, तो मिट्टी की सुगंध के कारण इसके स्वाद में बढ़ोतरी होती है और हर किसी को अलग ही इसका एहसास होता है.
मलाई के ऊपर मिलता है केसर
टिंकू दुकानदार ने बताया कि वह सीधे ग्रामीणों से शुद्ध दूध खरीदते हैं. जिनको यहां पर लाकर अच्छे से सफाई करने के बाद उसे बड़ी सी कढ़ाई में गर्म करते हैं. इसके बाद एक मिट्टी के गिलास में ही दूध को भरने के बाद ऊपर से मलाई डाली जाती है. केसर, बादाम, इलायची और मेवा मिली होती है.
About the Author

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
