Fatehpur News: कन्नौज से हाईकोर्ट इलाहाबाद जाते समय बड़ौरी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में कांग्रेस नेता समेत तीन की मौत हो गई।


Fatehpur Accident, Car collided with trailer on highway, three including Congress leader died, airbag burst

fatehpur road accident
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बलेनो कार ट्राला में पीछे से टकरा गई। हादसे में कन्नौज जिले के कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Trending Videos

कन्नौज जिला कोतवाली क्षेत्र के ग्वाल मैदान निवासी मनोज शुक्ला (65), भगवान मकरंदनगर यूसुफपुर निवासी जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश चंद्र दुबे (64),गुरूसहांयगंज निवासी कार चालक कौशल कुमार तिवारी (38) इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे थे।

हाईकोर्ट में अविनाश दुबे अपने गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में काम से जा रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा से पहले ट्राला में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। ट्राला में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से घुस गया। पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकाला और क्रेन की मदद से कार थाने में खड़ी कराई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *